Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

रक्षाबंधन का चंद्रमा होगा सुपरब्‍लूमून

यह आम पूर्णिमा के चंद्रमा से ज्‍यादा बड़ा और अधिक चमकदार होगा। यह साल 2024 का पहला सुपरब्लूमून होगा।

18 Aug 2024

रक्षाबंधन का चंद्रमा होगा सुपरब्‍लूमून

भोपाल। खगोल विज्ञान में रुचि रखने वाले लोगों के लिए रक्षाबंधन का पर्व खास होने जा रहा है। इस दिन सोमवार (19 अगस्त) की शाम को आसमान में सावन पूर्णिमा का चंद्रमा सुपरमून के रूप मे दिखने जा रहा है। यह आम पूर्णिमा के चंद्रमा से ज्‍यादा बड़ा और अधिक चमकदार होगा। यह साल 2024 का पहला सुपरब्लूमून होगा।

नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने रविवार को बताया कि पृथ्‍वी के चारों ओर अंडाकार पथ में परिक्रमा करता पूर्णिमा का चंद्रमा पास के बिंदु पर होता है तो चंद्रमा बड़ा और चमकदार दिखता है। इसे सुपरमून कहते हैं। सोमवार को चंद्रमा 3 लाख 61 हजार 969 किलोमीटर की दूरी पर रहते हुए पृथ्‍वी से नजदीक होगा। चंद्रमा माह में एक दिन पृथ्‍वी से सबसे दूर होता है। इसे अपोजी कहते हैं और एक दिन पास के बिंदु पर आ जाता है, जिसे पेरिजी कहते हैं। सोमवार के इस सुपरमून को ब्‍लूमून भी नाम दिया गया है, क्‍योंकि 21 जून से 22 सितम्‍बर के खगोलीय सीजन में पड़ने वाले चार पूर्णिमा में से यह तीसरी पूर्णिमा का चांद है।

सारिका ने बताया कि ब्‍लूमून सिर्फ नामरकण है। चांद का रंग तो बाकी पूर्णिमा की ही तरह होगा। रक्षाबंधन के दिन चंद्रमा सुबह की स्थिति में श्रवण नक्षत्र में स्थित रहेगा। पूर्णिमा के चंद्रमा के नक्षत्र के नाम के आधार पर ही इस महीने का नाम सावन रखा गया है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


रक्षाबंधन का चंद्रमा होगा सुपरब्‍लूमून
यह आम पूर्णिमा के चंद्रमा से ज्‍यादा बड़ा और अधिक चमकदार होगा। यह साल 2024 का पहला सुपरब्लूमून होगा।





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News